नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- UPI Updates: यूपीआई ट्रांजैक्शन हर दिन नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है। अक्टूबर के महीने में पहली बार हर दिन औसतन यूपीआई ट्रांजैक्शन की वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपये को पार करने में सफल रहा। वहीं, पूरे महीने में 31.53 लाख करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन यूपीआई के जरिए हुआ है। त्योहारों के इस सीजन की वजह से लोगों ने खरीदारी के वक्त पर जमकर यूपीआई का इस्तेमाल किया है। बता दें, इससे पहले किसी एक दिन में 98000 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन यूपीआई के जरिए हुआ था। पुराना रिकॉर्ड सितंबर 2026 का था। इसके अलावा किसी महीने में पहली बार यूपीआई ट्रांजैक्शन 30 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है। इससे पहले मई के महीने में यूपीआई के जरिए 29.90 लाख करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन हुआ है। यह भी पढ़ें- 4 कंपनियां आज ट्रेड कर रही हैं एक्स-डिविडेंड, एक ने किया 24 रुपय...