UPI शुल्क को राहुल गांधी बता रहे 'मोदी टैक्स', चिदंबरम समेत 5 कांग्रेसी MPs ने किया था समर्थन
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- UPI ट्रांजैक्शन पर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नए MDR फ्रेमवर्क को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इसे 'मोदी टैक्स' बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। हालांकि, इसी बीच संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें UPI के लिए टिकाऊ राजस्व व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया गया था। खास बात यह है कि इस समिति में कांग्रेस के पांच सांसद भी शामिल थे, जिनमें पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी थे।चिदंबरम समेत इन 5 कांग्रेस सांसदों ने रिपोर्ट का समर्थन किया टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त संबंधी स्थायी समिति ने 12 अगस्त को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में UPI के लिए टियर आधारित MD...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.