नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- UPI MDR Charges: यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के मुद्दे को लेकर केंद्र और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और मनीष तिवारी ने उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति में कांग्रेस सांसदों ने यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने का समर्थन किया था। गौरव गोगोई ने कहा कि वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ समिति की बैठक में 'UPI टैक्स प्रस्ताव' पर कोई विशेष प्रस्ताव रखा ही नहीं गया था। वहीं, मनीष तिवारी ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर MDR लगाने से जुड़ा कोई प्रस्ताव समिति के सामने नहीं आया था।गौरव गोगोई बोले- MDR की जरूरत पर सवाल जरूर उठे थे गोगोई ने कहा कि वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान MDR की जरूरत को लेकर सवाल जरूर उ...