नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अगर आप मॉल में, सब्जी की दुकान पर या लगभग सभी जगह छोटा-बड़ा पेमेंट करने के लिए UPI का ही इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। खबर है कि, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), UPI पेमेंट के लिए प्राइवेसी से जुड़े अपग्रेड लाने और फोन नंबर छिपाने (मास्क करने) की योजना पर चर्चा कर रहा है। सरकार बैंकों और UPI ऐप्स के साथ बातचीत कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑनलाइन पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियां पर्सनल डेटा इकट्ठा करने, उसे स्टोर करने और शेयर करने के मामले में भारत के 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट' का पालन करें।UPI ऐप्स पर तगड़ी हो जाएगी यूजर्स की प्राइवेसी मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई पेमेंट सिस्टम चलाने वाली NPCI ने यूपीआई ऐप्स और बैंकों से यूजर्स के फोन नंबर को म...