नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सरकार ने 2,000 रुपये से ऊपर के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट पर पहली बार MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने का ऐलान किया है। इस खबर से बुधवार को पेमेंट कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। Paytm 6% बढ़कर 1,829 रुपये पर पहुंच गया। One MobiKwik Systems 5% से ज्यादा बढ़कर उछलकर 213 रुपये पर पहुंच गया। जबकि, पाइन लैब्स करीब 3% बढ़कर NSE पर 199 रुपये पर ट्रेड करने लगा।क्या है नया UPI नियम? NPCI ने मंगलवार को बताया कि सरकार 15 अक्टूबर से कुछ पर्सन-टू-मर्चेंट यानी P2M UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करेगी। 2,000 रुपये से ऊपर के पमेंट पर दुकानदार को 0.4% शुल्क देना होगा। 75,000 रुपये या उससे ज्यादा के भुगतान पर अधिकतम चार्ज 300 रुपये होगा।ग्राहकों पर क्या होगा असर? ग्राहकों से UPI पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पर्सन-टू-पर्सन यान...