संजोग मिश्र, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 के 3539 पदों पर भर्ती के लिए तीन और चार जून को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की ओएमआर आधारित उत्तर पत्रक निरस्त कर दी गई है। इनमें से अधिकांश अभ्यर्थियों ने ओएमआर पर अपना रोल नंबर, विषय या दूसरी महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित गोला सही से नहीं भरा था। 30 जून को चयन आयोग ने जब लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया तो इन अभ्यर्थियों के होश उड़ गए क्योंकि चार साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे ये अभ्यर्थी बिना मूल्यांकन के ही भर्ती की रेस से बाहर हो गए थे। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने चयन आयोग में प्रत्यावेदन देकर दोबारा मूल्यांकन कराने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने त्रुटि...