नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त को घोषित यूपीटीईटी 2026 का परिणाम वेबसाइट से हटा लिया है। अब अभ्यर्थी डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट से गुरुवार को परिणाम हटने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। कुछ लोग सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने लगे कि चयन आयोग संशोधित परिणाम जारी करेगा तो कुछ लोगों का कहना था कि नॉर्मलाइजेशन को हटाकर परिणाम जारी होगा। इस संबंध में चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह का कहना है कि कोई भी परिणाम केवल एक सप्ताह तक ही वेबसाइट पर रहता है। उसके बाद डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया जाता है।कब जारी हुआ था रिजल्ट बता दें कि आयोग ने 26 अगस्त को यूपी टीईटी के पेपर 1 और 2 का रिजल्ट UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया था। बता द...