नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग चार महीनों में सात बड़ी परीक्षाएं कराएगा। दिसंबर तक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी), स्पेशल टीईटी और परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा (सुपर टीईटी) कराने के लिए तैयारियां जोरों पर है। इनमें से प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी महीने 24 सितंबर को कराई जाएगी।यूपी में स्पेशल टीईटी के आवेदन आज 5 सितंबर से कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के आवेदन आज शिक्षक दिवस 5 सितंबर...