नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल में जब वरुण को इस बात का पछतावा होने लगेगा कि उसने अपनी मां की बातों में आकर अनजाने में अपनी ही बहन को जिंदा जला दिया है, तो वह गु्स्से से भर उठेगा। वह रजनी देसाई पर चिल्लाएगा और उसे कोसेगा। वह खुद को धिक्कारेगा कि क्यों उसने ऐसी मां की कोख से जन्म लिया। इस बीच भारती भी घर में शोर-शराबा सुनकर आ जाएगी और हंगामे की वजह पूछेगी। वरुण उसे बताएगा कि कैसे रजनी ने उसके हाथों चॉल में एक घर जलवाया जिसमें उसकी ही सगी बहन जिंदा जल गई है।घर छोड़कर चले जाएंगे वरुण-भारती भारती का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा, वह फूट-फूटकर रोने लगेगी, लेकिन साथ ही साथ बहुत गुस्से में भी होगी। भारती को याद आएगा कि कैसे उसने अनुपमा का साथ ना देकर रजनी का साथ दिया और उसका उसे यह सिला मिल रहा है। भारती ने कहा, "मै...