UPCL की लापरवाही से 5 अरब की बिजली बर्बाद, 1.13 लाख लोगों को बिना रीडिंग 385 करोड़ के बिल
गैरसैंण, मार्च 11 -- रुड़की, लक्सर और रुद्रपुर क्षेत्र में 964 मिलियन यूनिट बिजली लाइन लॉस की वजह से बेकार हो गई जिससे यूपीसीएल को 488 करोड़ का नुकसान हो गया। विधानसभा में पेश की गई सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के प्रतिवेदन में इस पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही देहरादून स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों के दुरपयोग का मामला सामने आया है। ठेकेदारों को दिए 19 करोड़ रुपये एडवांस वापस नहीं लिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीसीएल में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया गया था लेकिन उसमें पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। साथ ही छापेमारी दल और राजस्व निरीक्षण विभाग भी अस्तित्व में नहीं आ पाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीसीएल की ओर से बड़ी संख्या में लोगों को बिना रीडिंग के बिल दिए जा रहे हैं। वर्ष 2021- 22 से 2023- 24 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.