लखनऊ, अगस्त 9 -- यूपी में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने आज 9 अगस्त के लिए कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के लगभग 11 जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज से लेकर सहारनपुर तक के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में इन इलाकों में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम यूपी के कई इलाकों के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 8 अगस्त से पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के असर से कम दबाव का क्षेत्र बना है। आने वाले कुछ दिनों में इस सिस्टम के मज़बूत होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारि...