UP Weather 6 November: यूपी में सुबह-शाम की ठंड के साथ हल्की धुंध, दिन में गर्मी सताएगी
लखनऊ, नवम्बर 6 -- यूपी के मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। दरअसल, जहां सुबह की शुरुआत ठंड से होती है। वहीं, दिन में धूप के कारण गर्मी रहती है और फिर शाम और रात आत-आते एक बार फिर मौसम ठंडा हो जाता है। दिन में मौसम साफ और गर्म रहता है। सुबह और शाम को मौसम में ठंडक और हल्की उमस जैसी महसूस होती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हो रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा औसतन सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिवाली पर भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ेगी। दिवाली के बाद से ही मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। धुंध के अलावा कोहरे की भी दस्तक रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। ये ठंड सुबह और शाम के अलावा अब दिन में भी महसूस होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.