लखनऊ, सितम्बर 4 -- यूपी में मानसूनी बारिश की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार सुबह हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर में कई क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम को और देर रात तक बारिश जारी रही। मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ रहेगा। अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में 4 से 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में शहरों का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया है। इस अवधि में 23.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। शाम को आर्द्रता 92 प्रतिशत और सुबह 95 प्रतिशत दर्ज की गई है। बता दें कि गुरुवार को सुबह से मौसम बदला-बदला रहा है। सुबह बारिश के बाद दिन में बादल छाए रहे। दोपहर में फुहार और बूंदा...