नई दिल्ली, अगस्त 3 -- UP Weather 4 August: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यूपी में मॉनसून फिर सक्रिय है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। कानपुर में शाम छह बजे तक कुल 70 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं, बादलों के निचाई पर आ जाने के कारण गरज-चमक ने लोगों को डरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार सात अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में 70 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी थी। कैंट क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बरसात हुई। सोमवार को सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। करीब तीन बजे से घने बादल छा गए। चार बजे से शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। सायं पांच बजे अचानक बादल नीचे की ओर खिसक आए। वि...