UP Weather 30 October: यूपी के कई इलाकों में बरसे बादलों ने बढ़ाई ठंड, आज भी बारिश का अलर्ट
लखनऊ, अक्टूबर 30 -- यूपी के विभिन्न इलाकों में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। गुरुवार को क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। मौसम बदला और गुरुवार को दोपहर बाद यूपी के कई इलाकों में तेज हवा के झोंके संग बारिश हुई। हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तूफानी हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी पर बने तूफान अर्णव की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग ने इसे अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है। गुरुवार को यह तूफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.