UP Weather 27 August: यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा संग वज्रपात का भी खतरा
लखनऊ, अगस्त 27 -- यूपी में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को पुराने भवनों, दीवारों, टिनशेड, पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी यूपी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बताया गया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.