UP Weather 23 October: यूपी में अगले सात दिन मौसम और हवा साफ, फिर धुंध के साथ बढ़ेगी ठंड
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- यूपी में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। हालांकि अभी मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिन मौ साफ रहेगा। लेकिन ठंड ने दस्तक दे दी है। हल्की गुलाबी ठंड सुबह और शाम को महूस होने लगी है। यूपी में मौसम का मिजाज इन दिनों बदलता नजर आ रहा है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात होते ही ठंड महसूस होने लगती है। सुबह और शाम के समय अपेक्षाकृत ठंडक रहने से लोगों को अपने पहनावे में बदलाव करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन मौसम साफ ही रहेगा। वहीं, दिन में धूप निकलने पर गर्मी का एहसास होता है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के बीच लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव करने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तापमान के आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन दिन और रात के मौसम में अंतर लोगों को साफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.