कानपुर, सितम्बर 22 -- UP Weather 22 September: सितंबर में कम तापमान और लगातार बनी नमी इस बार गुलाबी सर्दी की दस्तक जल्दी करा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर से ही रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। दिन में गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी और खुशगवार रहेंगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश का दौर थमा है और अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार से फिर मौसम बदल सकता है और तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार और बुधवार को भी हल्के बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, इस बार कुल बारिश भले ही कम मानी जा रही ह...