कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 21 -- UP Weather 21 September: पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया धीरे-धीरे बिहार, झारखंड और यूपी की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान उससे पश्चिमी-पूर्वी द्रोणिका और आकाशीय चक्रवात भी मिलेंगे। इन तीनों के संयोग से बनारस समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने का संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार 21 एवं 22 सितंबर को आसमान लगभग साफ रहेगा। 23 से माहौल बदलने एवं 25 और 26 को आंधी-पानी की संभावना है। 24 से 26 के बीच 40 से 50 किमी घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश के दौरान वज्रपात का अंदेशा है। मानसून की विदाई संबंधी पूर्वानुमानों के बीच मौसम में यह संभावित बदलाव चौंकाने वाला है। पिछले हफ्ते तक लगभग हर दिन की मध्यम या तेज बारिश ने धान के खेतों को तृप्त कर दिया है जबकि अरहर, मूंग आदि ...