लखनऊ, सितम्बर 20 -- यूपी के कई शहरों में शनिवार को दोपहर में अचानक ज्यादतर इलाकों में बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। दो पहिया पर निकलने वाले भीग गए और कुछ ने शेड के नीचे शरण ली। इसके बाद बारिश रुकी लेकिन बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम को फिर बरसात शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर 13.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा रहा।मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू यूपी में अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई हैं। 20 सितंबर से राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों से मानसून वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। इसके हफ्तेभर में यूपी में भी मानसून विदा हो सकता है। अगले ...