लखनऊ, अगस्त 17 -- UP Weather 18 August: यूपी में सोमवार को झमाझम बदरा बरसे। लखनऊ समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस हफ्ते राज्य भर में सक्रिय मॉनसून की स्थिति जारी रहने का अनुमान जताया है। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश अधिक प्रभावित क्षेत्र रहने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। इससे यूपी समेत कई राज्यों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत...