लखनऊ, अक्टूबर 17 -- यूपी में गुरुवार से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश से तापमान धड़ाम हो गया। करीब 7 डिग्री तापमान गिरने से सर्दी का एहसास होता रहा। हालांकि दोपहर में धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए तेज रफ्तार आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुवार से ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। तेज रफ्तार अंधड़ भी चला। देर रात तक तेज हवाएं और बारिश की जुगलबंदी चलती रही। शुक्रवार दोपहर तक यही क्रम रहा। इस बीच तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 34.5 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। करीब सात डिग्री की गिरावट आई। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम होकर 19.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह बीते दिनों तक 25 डिग्री के आसपास रहा था। इसमें करीब 5 डिग्री की गिराव...