नई दिल्ली, अगस्त 9 -- UP Weather Today 10 August: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जबकि इस दौरान 15 जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी तट पर बना मौसम तंत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम तंत्र के आगे बढ़ने से अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां काफी हद तक छिटपुट और अलग-अलग स्थानों तक सीमित रह सकती हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 4 जिलों में कल का दिन भारी; कहां-कहां जो...