संवाददाता, मई 31 -- UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रविवार को गोंडा और बलरामपुर में बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। वैसे आए यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप निकल जा रही है। हवा में थोड़ी नमी है जिसकी वजह से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। आईएमडी लखनऊ के अनुसार, इस समय मौसम में बदलाव की मुख्य वजह मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का घेरा (चक्रवाती परिसंचरण) है, जिससे होकर आंध्र प्रदेश के तट तक एक ट्रफ लाइन जा रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली पुरवा हवाएं निचले वायुमंडल में जमा हो रही हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के कई इलाकों में इसका प्रभाव रविवार को कमजोर पड़ जाएगा लेकिन जहां बना ...