संवाददाता, अप्रैल 20 -- UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। एंटी साइक्लोनिक सिस्टम मध्य भारत की ओर धीरे-धीरे आ रहा है जो उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं फेंक रहा है। इससे प्रदेश के विशेषकर दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके फिलहाल प्रभावी रहने की संभावना है जिससे 23 अप्रैल तक प्रदेश में हीट वेव का यलो अलर्ट घोषित कर दिया है। कम से कम दो से चार डिग्री पारा अभी और चढ़ रहा है। इस बीच सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम लिखी 'योगी की पाती' में प्रशासन और पब्लिक दोनों का सतर्क किया है। सीएम योगी ने प्रदेश के हर इंसान की जिंदगी को अनमोल बताते हुए आश्वस्त किया है कि सरकार ने कड़कड़ाती ठंड की तरह प्रचंड गर्मी की मार से बचाने की तैयारी भी कर ली है। शासन के हर स्तर पर समन्वि...