वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 10 -- UP Weather Update: पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है जो गुरुवार तक रहेगा। मंगलवार को कानपुर में रात का तापमान 9.7 डिग्री रहा जो सामान्य से कम है। ऐसा बादलों के रहने से हुआ। दिन में बादल छंट गए तो सीजन (दिसंबर) का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पारा 26.7 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बावजूद तेज रफ्तार उत्तर पश्चिमी हवाओं से सर्दी का अहसास बना रहा। उत्तर पश्चिमी हवाएं औसतन 5.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहीं। इस दौरान यह 15-20 किमी प्रति घंटा तक पहुंचीं। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। खासतौर से सूरज डूबते ही सर्दी बढ़ गई। लोगों को गलन का भी अहसास हुआ। पश्चिमी विक्षोभ निकट होने के कारण सर्दी बनी रही। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सुबह और देर रात कोहरा रहा। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.