संवाददाता, दिसम्बर 9 -- UP Weather Update: पूरे यूपी में अब ठंड का असर तेज होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दिनों-दिन बढ़ रही है। पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में अपना असर दिखा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पछुआ हवा गलन बढ़ा रही हैं, जबकि निचले वायुमंडल में पुरुवा हवा दिन में धुंध बढ़ाएगी। इसका सिलसिला आगे बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.