नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- UP Weather News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हुए ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में शुरू हो गया। मंगलवार की शाम कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज आंधी आई। बुधवार को 50 जिलों के लिए आंधी-बारिश और ओले गिरने की भी अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में गरज चमक के साथ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की है। अलीगढ़ में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आगरा, मेरठ, बुलंदशहर और इटावा में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा का चक्रवाती परिसंचरण का असर धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 50 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनप...