नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- UP Weather News: ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा और बरेली समेत 24 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। कई जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। बेमौसम बारिश से कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बिजनौर के नजीबाबाद में दिन का तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री कम 22.2 दर्ज किया गया। गोरखपुर में तापमान 11.2 डिग्री नीचे 25.5, इटावा में सामान्य से 10.7 कम 27.0, लखनऊ में 10.2 कम 27.0, बरेली में 10.8 कम 25.1 और बेहराइच में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री कम 26.2...