नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, बर्फीली हवाओं के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिससे 'शीत दिवस' जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश में सर्द अभी और सताएगी। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। कुल मिलाकर 57 जिलों व आसपास के क्षेत्रों को कोहरे के घेरे में है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, को बहराइच में दिन का पारा 12.8 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। सूबे के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पश्चिम यूपी में घने कोहरे ने कहर बरपाया। सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर प्राइवेट बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिसमें 10 लोग घायल हो गए। आज प्रदेश में दिन के समय सबसे ज्यादा ठिठुरन बहराइच में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान गिरकर मात्र 12.8 डिग्री सेल्सियस रह...