प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 22 -- आसमान से बरस रही आग ने देश में सबसे अधिक यूपी के बांदा को तपाया। देश के 20 सबसे गर्म जिलों में मंगलवार को बांदा 44.2 डिग्री के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा सुलतानपुर 43.2 डिग्री तापमान के साथ सातवें स्थान पर रहा। प्रयागराज भी 43.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू की स्थिति होने का पूर्वानुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ में मौसम में मंगलवार को आंशिक बदलाव रहा। दिन में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण तापमान ज्यादा ऊपर नहीं गया। अधिकतम तापमान 40.2 रहा, हालांकि यह सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में अब भी गर्म हवा तेज...