वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 5 -- दिल्ली में शीतलहर शुरू हो गई है। इससे यूपी में भी ठिठुरन बढ़ेगी। सुबह कोहरा छाएगा। गुरुवार से इसके संकेत मिल गए हैं। रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली और यूपी में सर्दी शुरू होने का लगभग एक ही समय रहता है। हिमाचली हवाएं पंजाब और हरियाणा को सर्द करते हुए यूपी के कई जिलों में असर डालती हैं। लेकिन, अभी तक ऐसा महसूस नहीं हो रहा था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। परिणाम स्वरूप यूपी की रातें सर्द होने लगी हैं। गुरुवार को दिन का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हवा में आदृता का स्तर भी 95 फीसदी रहा है। आने वाले अब पांच दिनों तक रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.