वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 2 -- UP Weather: इस सीजन गर्मी ने समय से पहले ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। आम तौर पर अप्रैल में पड़ने वाली तेज गर्मी इस बार मार्च के अंतिम सप्ताह में महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ दिनों में पारा 35 डिग्री से अधिक होने के आसार हैं। निचला तापमान भी 18 से 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर कम होता जाएगा। मध्य मार्च तक दिन का पारा 37 से 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने और आसमान साफ रहने के कारण तीखी धूप पड़ेगी। हवाओं में नमी की कमी से सूखी गर्मी का असर ज्यादा महसूस ...