वार्ता, अप्रैल 12 -- UP Weather: यूपी में गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुष्क मौसम के बीच दिन और रात का तापमान बढ़ने से दोपहर में सड़कों पर भीड़ भाड़ कम होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। 13 और 14 अप्रैल को भी 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान किसी विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल से 18 अ...