प्रमुख संवाददाता, मई 21 -- उत्तर क्षेत्र में आग उगलती गर्मी, बेहद गर्म हवाएं चलने, तापमान में उछाल के तमाम कारण हैं। लेकिन, प्रमुख रूप से पांच बड़े कारण माने जा रहे हैं। इनमें कुछ पर्यावरणीय हैं तो कुछ मानव जनित दिक्कतें भी हैं। इन सभी के कारण ही लगातार और लंबी हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन फिलहाल 6 से 8 हीटवेव वाले दिनों का अनुमान है। जबकि मई 2024 में लगभग पूरे महीने हीटवेव चली थी। इसी साल यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म शहर माना जा रहा है। वहीं, अन्य शहरों के इतिहास में गर्म दिन रिकार्ड किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई शहरों में रातें भी झुलसा रही हैं। प्रभारी-कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक, डॉ. आरएस चौहान ने मुख्य कारण बताए। यह भी पढ़ें- UP Weather: 5 दिन वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी-लू का अलर्ट,बांदा में ...