लखनऊ, जून 8 -- विक्षोभ का असर कम होते ही 18 दिन बाद शनिवार को दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 18 मई को दिन का पारा 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से पारा 40 डिग्री के नीचे ही रहा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया। अप्रैल और मई माह में केवल सात-सात दिन ऐसे रहे जब दिन का पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा है। जून के पहले छह दिवसों में भी तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। यूपी में शनिवार को अधिकतम पारा 40.4 डिग्री रहा जो सामान्य से कम था। दिन-रात का पारा बढ़ने से तपिश भरी गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम नमी 29 और अधिकतम 50 फीसदी तक पहुंच गई। उत्तर पूर्वी हवाओं के बावजूद तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। मंगलवार तक इसके 45 डिग्री तक पहुंचने की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.