मुख्य संवाददाता, मई 27 -- UP Weather: यूपी में मौसम के दो रंग दिखाई दिए। सोमवार की आधी रात से रुहेलखंड से लेकर पूर्वांचल तक तेज आंधी और बारिश से जहां मौसम का रुख थोड़ा नरम पड़ा वहीं बुन्देलखंड में बांदा का पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया। पश्चिमी यूपी में भी गर्मीं से लोग बेहाल रहे। आगरा में तापमान 45.3 दर्ज किया गया जबकि इसके ठीक विपरीत गोरखपुर में तापमान गिरकर 38 डिग्री रह गया। मौसम के ऐसे ही कई रंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में तपिश से झुलस रहे जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ तूफानी हवा के साथ कहर बरपा सकता है। आईएमडी लखनऊ के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर यूपी में 28 मई से दिखेगा, पारा 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान की तरफ से गर्म और ...