मुख्य संवाददाता, जुलाई 29 -- बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम की वजह से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। यूपी, उत्तराखंड के अमौसी स्थित मुख्यालय के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उठा गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन) ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पार करते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी ट्रफ का असर दिखना शुरू हो गया है। इन सभी मौसमी तंत्रों के प्रभाव से प्रदेश में प्रादेशिक मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ेगी, जिससे तीन दिनों के दौरान प्रदेश भर में व्यापक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वेस्ट यूपी के आठ शहरों में अत्यधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। संभल में मंगलवार सुबह बरसात में एक जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से मासूम बच्ची ...