लखनऊ, जनवरी 31 -- UP Weather: मौसम का उतार-चढ़ाव अगले दो से तीन दिन फिर देखने को मिलेगा। शनिवार को कानपुर, लखनऊ समेत कई शहर बर्फीली हवा से ठिठुर गए। कानपुर में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री नीचे आ गया। वहीं, कई शहरों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अब मौसम विभाग ने रविवार को वेस्ट यूपी में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगह हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक रह सकती है। शनिवार सुबह प्रदेश के कई स्थानों पर दृश्यता शून्य रही। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार बरेली, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, सरसावा, हिंडन और आजमगढ़ में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, फुर्सतगंज और बलिया में 10-50 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई। रविवार को देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर और लखीमपुर खीरी ...