वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 23 -- UP Weather Updates: पांच दिन से लगातार चल रही पुरवइया ने पश्चिमी हवाओं की राह रोक दी है। पूर्वी यूपी और बिहार से ये हवाएं नहीं आ पा रही हैं। मध्य प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा अभी भी शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी के नए स्पेल के लिए 26 नवंबर तक प्रतीक्षा करनी होगी। कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से कम रहे। आठ दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री था। वहीं, बलिया की रात सूबे में सबसे गर्म रही। यहां तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मुरादाबाद का दिन सबसे ठंडा रहा बुलंदशहर में रात सबसे सर्द रही। यहां तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद का दिन सूबे में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.