नई दिल्ली, जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है। बीते दो दिनों की मामूली राहत के बाद अब कड़ाके की ठंड की दूसरी लहर (Cold Wave) दस्तक दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 'डराने वाली' भविष्यवाणी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अब दिन और रात, दोनों के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन और जानलेवा कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। ज्यादातर जिलों में दिन के समय धूप निकली लेकिन रात अब भी कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। पश्चिम में मेरठ और तराई में बहराइच सबसे सर्द रहे। मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.1 और बहराइच में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.