मुख्य संवाददाता, जुलाई 6 -- लखनऊ में रविवार देर शाम मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा ने गर्मी से कुछ राहत दी। जिस लो प्रेशर एरिया (हवा का कम दबाव क्षेत्र) ने मानसूनी हवा को बंगाल की खाड़ी की तरफ खींच लिया था, वह खतरनाक हो चुका है। यह एक डीप डिप्रेशन (अवदाब) में बदल चुका है जिसका असर रविवार शाम को ही यहां तक दिखाई दिया। पांच बजे के बाद शहर के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 9.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तट से सटे क्षेत्रों पर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 12 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। इसने दिन के ढाई बजे के करीब बालासोर के समीप उत्तर ओडिशा तट को पार किया। यूपी में तेजी पकड़ेगा मा...