वरिष्ठ संवाददाता, जून 24 -- UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। बिहार में मंगलवार से मॉनसून सक्रिय हो गया है और अब इसके तेजी से आगे बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यदि मानसून की यही रफ्तार बनी रही तो 25 या 26 जून से यूपी के कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है। खासकर पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों के साथ कानपुर में भी इसी दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की बिहार में मंगलवार को प्रगति अच्छी रही। मॉनसून ने यूपी के निकट के कुछ जिलों को छोड़ शेष बिहार को घेर लिया। बारिश का यलो अलर्ट घोषित किया गया है। जिसमें 25 और 26 को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यह यूपी के सीमावर्ती जनपदों तक को प्रभावित करेगा। बिहार से मानसून के खिसकते ही प्रदेश में बारिश की उम्मीद जा...