लखनऊ, अप्रैल 22 -- UP Weather: यूपी में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों का हाल बेहाल होते नजर आ रहा है। यूपी के के आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर समेत कुल 13 जिलों में हीट इंडेक्स यानी ताप सूचकांक 40 से 50 डिग्री रहा। यानी दर्ज किए गए तापमान से अधिक गर्मी लोगों ने महसूस की। वहीं, 43.7 डिग्री के साथ प्रयागराज प्रदेश के सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाला जिला रहा। इसके अलावा बांदा में 43.8, सुलतानपुर में 43.3, आगरा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ ने गुरुवार को 22 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादा हीट इंडेक्स वाले जिलों में मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी, अमेठी, रायबरेली, कौशाम्बी, चंदौली, मिर्ज़ापुर जनपदों में ताप सूचकांक 40-50 डि...