नई दिल्ली, जनवरी 30 -- UP Weather Tomorrow 31 January: पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रभाव अब समाप्त हो गया है। इसके बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर प्रदेश में कोई अन्य सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, जिससे शनिवार को ठंड और कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है। वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ने के कारण सुबह और रात के समय घने कोहरे में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है। विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.