नई दिल्ली, जून 27 -- UP Weather: यूपी में हवा का रूख बदला है लेकिन हीट वेव से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून में सक्रियता लगातार बनी हुई है। हवाएं अब पश्चिम बिहार तक पहुंच चुकी हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूर्वांचल में प्रवेश कर सकता है। शनिवार को हल्के बादल छाने की संभावना है। रविवार से बादलों के प्रवेश के साथ और बदलाव दिख सकता है। पूर्वी यूपी में मॉनसून के दाखिल होने से पहले स्थानीय सिस्टम सक्रिय हो गया है। इस प्री मॉनसून सिस्टम के कारण गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश ने शहर में ठंड और मौसम दोनों में बदलाव ला दिए हैं। गुरुवार देर रात करीब एक बजे गोरखपुर समेत कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश शुरू हुई। जिससे रात की गर्मी से राहत मिली। उधर, कानपुर समेत कई जिलों में बीते दिनों हीट वेव से राहत नहीं मिली। त...