UP Weather: यूपी में आसमान से बरस रही आग, बांदा का पारा 44.2 डिग्री, बारिश के आसार नहीं
लखनऊ, जून 25 -- यूपी में मानसून की बेला में आसमान से आग बरस रही है। दिनभर तेज धूप के बीच बुधवार को कई जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। जबकि 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारे के साथ बांदा जिला पहले स्थान पर रहा। हालांकि देर रात शहर के कुछ इलाकों में तेज हवा के झोंकों के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। गुरुवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन 26 से लेकर 28 जून तक हीट वेब चलने की संभावना है। आमतौर पर पंद्रह जून तक प्रयागराज में मानसून दस्तक देता रहा है, लेकिन इस बार मानसून की बारिश का इंतजार बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी 23 जून तक मानसून आगमन के आसार जताए थे। हालांकि बुधवार को दक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.