नई दिल्ली, जनवरी 27 -- UP Weather: यूपी में मंगलवार को अचानक से एक बार फिर मौसम पलट गया है। बागपत में ओले गिरे हैं जबकि हाथरस, मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा आदि जिलों में बारिश हुई है। मथुरा में धूल भरी आंधी चलने की भी खबर है। कई शहरों में तेज रफ्तार से हवा चल रही है। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई स्थानों पर ओले गिरने से ठंड बढ़ गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की और 29 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 और 29 जनवरी को संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और 29 जनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.