लखनऊ, जून 21 -- UP Weather: यूपी में गर्मी का सिलसिला जारी है। मॉनसून की सुस्ती और मौसम गतिविधियों के अनुपस्थिति के कारण ऐसा हो रहा है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक प्रदेश के 31 से अधिक जिलों में लू यानी हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई इलाकों में अगले चार से पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हैं और मॉनसून की प्रगति के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन रही हैं। ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इस बीच बांदा लगातार तीसरे दिन 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। शनिवार को प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत कई जिले लू की चपेट ...