UP Weather: यूपी में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में फिर बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- यूपी में अगले 48 घंटे तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, 15 अक्टूबर की दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 अक्टूबर को प्रदेश के तराई क्षेत्रों और उनसे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ और आसपास के जिलों में भी बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और बुलंदशहर में तेज बारिश हो सकती है। वहीं बरेली, बदायूं, रामपुर, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश का प्रभाव सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.